Posts

Showing posts from February, 2021

Hindi Love Shayari

आग लगी दिल में जब वो खफ़ा हुए, एहसास हुआ तब, जब वो जुदा हुए, करके वफ़ा वो हमे कुछ दे न सके, लेकिन दे गये बहुत कुछ जब वो वेबफा हुए। जिंदगी में कोई प्यार से प्यारा नही मिलता, जिंदगी में कोई प्यार से प्यारा नही मिलता, जो है पास आपके उसको सम्भाल कर रखना, क्योंकि एक बार खोकर प्यार दोबारा नही मिलता। दिल का हाल बताना नही आता, हमे ऐसे किसी को तड़पाना नही आता, सुनना तो चाहतें हैं हम उनकी आवाज़ को, पर हमे कोई बात करने का बहाना नही आता। किसी न किसी को किसी पर एतवार हो जाता है, एक अजनबी सा चेहरा ही यार हो जाता है, खूबियों से ही नही होती मोहब्बत सदा, किसी की कमियों से भी कभी प्यार हो जाता है। अब जानेमन तू तो नहीं, शिकवा -ए-गम किससे कहें या चुप हें या रो पड़ें, किस्सा-ए-गम किससे कहें। जब से देखा है तेरी आँखो मे झाँक कर, कोई भी आईना अच्छा नही लगता, तेरी मोहब्बत मे ऐसे हुए है दीवाने, तुम्हे कोई और देखे तो अच्छा नही लगता… बहुत सुकून मिलता है जब उनसे हमारी बात होती है, वो हजारो रातों में वो एक रात होती है, जब निगाहें उठा कर देखते हैं वो मेरी तरफ, तब वो ही पल मेरे लीये पूरी कायनात होती है।

कविता - Poem - Hindi - कादंबरी - Kadambari

Image
  मेरे बेटे... कभी इतने ऊंचे मत होना कि कंधे पर सिर रखकर कोई रोना चाहे तो उसे लगानी पड़े सीढियां, न कभी इतने बुद्धिजीवी कि मेहनतकशों के रंग से अलग हो जाए तुम्हारा रंग, इतने इज़्ज़तदार भी न होना कि मुँह के बल गिरो तो आंखें चुराकर उठो, न इतने तमीज़दार ही कि बड़े लोगों की नाफ़रमानी न कर सको कभी, इतने सभ्य भी मत होना कि छत पर प्रेम करते कबूतरों का जोड़ा तुम्हें अश्लील लगने लगे और कंकड़ मारकर उड़ा दो उन्हे बच्चों के सामने से, न इतने सुथरे ही कि मेहनतकशी से कमाये गए कॉलर का मैल छुपाते फिरो महफ़िल में, इतने धार्मिक मत होना कि ईश्वर को बचाने के लिए इंसान पर उठ जाय तुम्हारा हाथ, न कभी इतने देशभक्त कि घायल को उठाने को झंडा जमीन पर न रख सको कभी इतने स्थाई मत होना कि कोई लड़खड़ाये तो अनजाने ही फूट पड़े हंसी और न कभी इतने भरे पूरे कि किसी का प्रेम में बिलखना और भूख से मर जाना लगने लगे गल्प। पंक्तियां:- कविता कादंबरी #hindi #poetry #poetrycommunity #poetryofinstagram #hindipoems #hindiwriter #hindikavita #stories #hindisahitya #writersofinstagram #writerscommunity #writerofindia #hindipoetr...

जो मशहूर हुए सिर्फ उन्होंने ही मुहब्बत नही की... कुछ हम जैसे भी कत्ल हुए हैं चुपचाप मुहब्बत में...

 जो मशहूर हुए सिर्फ उन्होंने ही मुहब्बत नही की... कुछ हम जैसे भी कत्ल हुए हैं चुपचाप मुहब्बत में...